YouTube | Facebook | Instagram
Welcome to RK Vacancy, Dinesh Bijarniya!

RBI में जून‍ियर इंजीनियर की भर्ती, SBI में ऑफिसर की वैकेंसी निकली; UGC NET एडमिट कार्ड जारी

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात RBI में जूनियर इंजीनियर और SBI में निकली भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे देश के न्यूक्लियर साइंटिस्ट के निधन की जानकारी। और टॉप स्टोरीज में बात BPSC के रीएग्जाम और NEET PG के कट-ऑफ पर हाईकोर्ट के आदेश की।

RBI में जून‍ियर इंजीनियर की भर्ती, SBI में ऑफिसर की वैकेंसी निकली; UGC NET एडमिट कार्ड जारी
RBI में जून‍ियर इंजीनियर की भर्ती, SBI में ऑफिसर की वैकेंसी निकली; UGC NET एडमिट कार्ड जारी

करेंट अफेयर्स

1. भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का निधन 4 जनवरी की सुबह डॉ. राजगोपाला का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। डॉ. राजगोपाला 1974 में देश की न्यूक्लियर टेस्टिंग टीम में शामिल थे।

1990 में वह भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर बने और 1993 से 2000 तक परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे। उन्‍हें 1975 में पद्म श्री और 1999 में पद्म विभूषण मिला।

2. 23 देशों के 27 लोगों को मिलेगा प्रवासी भारतीय पुरस्कार 3 जनवरी को विदेश मंत्रालय ने 18वें प्रवासी भारतीय पुरस्कारों की घोषणा की। 23 देशों के 27 लोगों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

ये विदेश में रहने वाले भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आखिरी दिन 10 जनवरी को यह पुरस्कार देंगी।

टॉप जॉब्स

1. तेलंगाना हाईकोर्ट में 1385 पदों पर भर्ती तेलंगाना हाईकोर्ट में 1385 टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती निकली है। 18 से 34 साल तक के 10वीं पास कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 31 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी फिलहाल जारी नहीं की गई है। कैंडिडेट्स tshc.gov.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।

2. RBI में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती

RBI ने जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। 20 से 30 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 20 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को बेसिक पे 33,900 रुपए के साथ 80,236 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स rbi.org.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।

3. SBI में 150 पदों पर भर्ती SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। 23 से 32 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 23 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 64,820 से 93,960 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स recruitment.bank.sbi पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।

टॉप स्टोरी

1.NTA ने जारी किए UGC NET के एडमिट कार्ड

NTA ने 6, 7 और 8 जनवरी, 2025 को होने वाले UGC NET के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac।in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET 3 जनवरी से 16 जनवरी तक दो शिफ्ट में होगा।

2.दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया NEET PG 2024 का कट-ऑफ कम करने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने NEET PG 2024 की काउंसलिंग के लिए कट-ऑफ पर्सेंटाइल कम करने का आदेश दिया है। मेडिकल स्टूडेंट्स ने याचिका देकर कट-ऑफ कम करने की मांग की थी।

अब स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को कम कट-ऑफ लागू करने का निर्देश देगा। इसके बाद NBE नया कट-ऑफ जारी करेगा और राउंड 3 की काउंसलिंग शुरू होगी।

3.कैंडिडेट्स के विरोध के बावजूद हुआ हुआ BPSC का रीएग्जाम

5- 13 दिसंबर को BPSC का 70वां जॉइंट प्री एग्जाम हुआ था। पटना के बापू एग्जाम सेंटर में गड़बड़ी के बाद कैंडिडेट्स ने एग्जाम रद्द कराने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन इस्तेमाल किए।

कैंडिडेट्स के विरोध के बावजूद BPSC ने आज 22 सेंटर्स पर रीएग्जाम कराया।

Leave a Reply

Scroll to Top
YouTube | Facebook | Instagram