YouTube | Facebook | Instagram
Welcome to RK Vacancy, Dinesh Bijarniya!

Bank of India Recruitment 2024: चौकीदार पदो पर बंपर भर्ती, 18 दिसंबर से पहले करे आवेदन

बैंकिग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया ने 7वीं पास अभ्यर्थियों के लिए चौकीदार, माली, और फैकल्टी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बोकारो कार्यालय के लिए अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस) पर आयोजित की जा रही है। Bank of India Chaukidar Bharti के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और सभी पात्र अभ्यर्थी 18 दिसंबर 2024 तक शाम 4:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चौकीदार कम माली के दो पद और फैकल्टी के एक पद उपलब्ध हैं। 

आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क चार्ज नही किया जाएगा और चयन प्रक्रिया आसान व पारदर्शी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना में दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों और पात्रता मानकों को ध्यानपूर्वक पढ़ ले। इस आर्टिकल में BOI Chaukidari Vacancy के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। जिसमे पात्रता मानदंड, वेतन, आवेदन प्रक्रिया आदि शामिल है।

Bank of India Faculty Recruitment 2024 Highlights

RecruitmentBOI Faculty Vacancy
OrganizationBank of India
PositionsFaculty and Chaukidaar
Registration Dates1 December to  18 December
Total Vacancy3
CategoryRecruitment
Official Websitehttps://bankofindia.co.in/

Bank of India Recruitment 2024 के पदों का विवरण 

1. चौकीदार कम माली पद

  • बैंक ऑफ इंडिया चौकीदार पदो के लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थी को 7वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।  
  • इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कृषि या गार्डन के कार्य का अनुभव होना चाहिए।  
  • पदो की संख्या: 2
  • वेतन: ₹12,000 प्रति माह  

2. फैकल्टी पद

  • बैंक ऑफ इंडिया फैकल्टी पदो के लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थी को किसी भी विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।  
  •  ग्रामीण विकास, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि, पशु चिकित्सा, बागवानी, या संबंधित विषयों में डिग्री।  
  •  कंप्यूटर ज्ञान, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग, और स्थानीय भाषा का अनुभव।  
  • पदों की संख्या:1  
  • वेतन:₹30,000 प्रति माह  

Bank of India Recruitment 2024 Age Limit

बैंक ऑफ इंडिया चौकीदार भर्ती और फैकल्टी पदो के लिए आवेदन करने के लिए आवेदको की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नही होनी चाहिए। उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा है। सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।  

Bank of India Recruitment 2024 की चयन प्रक्रिया

चौकीदार: बैंक ऑफ इंडिया चौकीदार भर्ती में चयन प्रक्रिया इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से होगी।  

फैकल्टी: फैकल्टी पदों के लिए चयन प्रक्रिया अधिक व्यापक है, जिसमें लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।  

उम्मीदवारों को अपना चयन सुनिश्चित करने के लिए सभी चरणों में अच्छा प्रदर्शन करना आवश्यक है।

Bank of India Recruitment Online आवेदन प्रक्रिया

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।

  1. आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।  
  2. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालें।  
  3. इसके पश्चात सभी जरूरी जानकारी सही-सही से भरें।  
  4. आवश्यक दस्तावेज़ों की स्वयं सत्यापित कॉपीज अटैच करें।  
  5. एप्लीकेशन फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और सिग्नेचर करें।  
  6. लिफाफे पर पद का नाम जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते है वे लिखे और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखें।  
  7. आवेदन फॉर्म को रजिस्टर्ड डाक से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजें।  
  8. आवेदन अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2024 तक पहुंच जाना चाहिए। यदि इसके बाद पहुंचेगा तो आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।

Bank of India Chaukidar Recruitment  Instructions

  1. आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सही और सटीक होनी चाहिए।  
  2. आवेदन फॉर्म समय सीमा के भीतर भेजना अनिवार्य है।  
  3. किसी भी प्रकार की त्रुटि आवेदन रद्द होने का कारण बन सकती है।  
  4. सभी अभ्यर्थी आवेदन पत्र भेजने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।  

Bank of India Recruitment 2024 Important Dates

आवेदन शुरू 1 दिसंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2024 (शाम 4:00 बजे तक)
ऑफिशियल नोटिफिकेशनClilck Here
आवेदन फॉर्मClick Here

 

Leave a Reply

Scroll to Top
YouTube | Facebook | Instagram