YouTube | Facebook | Instagram
Welcome to RK Vacancy, Dinesh Bijarniya!

UPSSSC Stenographer Bharti 2024 : स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, जाने भर्ती के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा अभी हाल ही मे स्टेनोग्राफर के खाली पदों पर नयी भर्ती की अधिसूचना जारी की गयी है। इस अधिसूचना के अंतर्गत स्टेनोग्राफर के कुल 661 रिक्त पदो पर आवेदनो की मांग की गयी है। सभी की जानकारी के लिए हम उन्हे यह बता दे की इस भर्ती परीक्षा का आयोजन यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। इस भर्ती के लिए सभी आवेदन फार्म ऑनलाइन मोड मे ही भरे जाएँगे। इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। 

यदि आप भी UPSSSC Stenographer Vacancy का काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और अब आप इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो आपके एकदम सही आर्टिकल पर क्लिक किया है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की हमारे आज के इस लेख मे हम आपको इस भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। हमारे इस लेख मे हम आपको इस भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा, उचित योग्यता तथा आवेदन की तिथि के बारे मे जानकारी देने वाले है। यदि आप इसके लिए आवेदन की इच्छा रखते है तो आपको  हमारे आज के इस लेख मे अंत तक बने रहना है। तो चलिये हमारे आज के इस लेख को शुरू करते है :- 

UPSSSC Stenographer Bharti की आवेदन की तिथि

UPSSSC Stenographer Vacancy के लिए जीतने भी उम्मीदवार आवेदन को लेकर उत्साहित है उन सभी को हम बता दे कि अभी फिलहाल इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदको को हम बता दे की इसकी आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 निर्धारित की गयी है। सभी उम्मीदवारों को इस आवेदन तिथि के अंतर्गत ही इसके लिए आवेदन करना होगा। 

UPSSSC Stenographer Bharti हेतु निर्धारित की गयी आयु सीमा

इस भर्ती के लिए विभाग ने आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी, इसके साथ ही जीतने भी उम्मीदवारों को आरक्षण प्राप्त है उन सभी को सरकार के द्वारा निर्धारित नियमो के अनुसार आयु सिमा मे छूट भी प्रदान की जाएगी। 

UPSSSC Stenographer Bharti हेतु निर्धारित की गयी योग्यता

यदि बात की जाये इस भर्ती के लिए लिए मांगी गयी योग्यता की तो हम आपको बता दे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक के पास मे न्यूनतम 12वी पास की योग्यता होनी चाइए। इसके अलावा इंग्लिश टाइपिंग मे 25 शब्द प्रति मिनट तथा हिन्दी टाइपिंग मे 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाइए। साथ ही साथ आवेदक के पास मे कम्प्युटर का डिप्लोमा भी होना चाइए। 

UPSSSC Stenographer Bharti का आवेदन शुल्क

इस भर्ती का फार्म भरने के लिए सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये की फार्म फीस का भुगतान करना होगा। 

UPSSSC Stenographer Bharti की चयन प्रक्रिया

UPSSSC Stenographer Vacancy की चयन प्रक्रिया बेहद ही आसान है। सभी उम्मीदवारों को हम बता दे की इस भर्ती के अंतर्गत चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले  यूपी पीईटी 2023 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मे उन सभी उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद मे दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया तथा मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। 

आवेदन की शुरुआत 26 दिसंबर
आवेदन अंतिम तिथि 25 जनवरी
नोटिफ़िकेशनclick here 
ऑनलाइन आवेदन click here

 

Leave a Reply

Scroll to Top
YouTube | Facebook | Instagram