YouTube | Facebook | Instagram
Welcome to RK Vacancy, Dinesh Bijarniya!

Metro Railway Act Apprentice Vacancy 2024: मेट्रो रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती की पूरी जानकारी अभी देखे

Metro Railway Act Apprentice Vacancy: जो छात्र कोलकाता मेट्रो रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते है उन युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर आ रही है। दरअसल कोलकाता मेट्रो ने हाल ही में Metro Railway Act Apprentice Vacancy 2024 के तहत अलग-अलग अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 128 पदों को भरा जाएगा। यदि आप ऐसे छात्र है जो 12वीं पास कर चुके है और जॉब की तलाश कर रहे है तो उनके लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करना शानदार ऑप्शन है। हालांकि इसके लिए 12वी पास होने के साथ उम्मीदवारों के पास और आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए है। 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार कोलकाता मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वो आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ ले और सुनिश्चित कर ले कि आप पात्रता मानकों को पूरा करते है।  इस आर्टिकल में, हम आपको भर्ती से जुड़ी हर जानकारी देने वाले है जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, और आवेदन प्रक्रिया आदि। इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना चाहिए। 

Metro Railway Apprentice Vacancy Details

RecruitmentMetro Railway Apprentice Recruitment
OrganizationKolkata Metro
पद का नामअप्रेंटिस
Vacancy128
Registration DatesSee Notification
ModeOnline
CategoryRecruitment
Official Websitehttps://mtp.indianrailways.gov.in/

Railway Metro Apprentice Recruitment Documents

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • आईटीआई सर्टिफिकेट
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Kolkata Railway Metro Selection Process

कोलकाता मेट्रो अप्रेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया 12वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। उच्च मेरिट वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन सूची तैयार होने के बाद, सूचीबद्ध उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में योग्य होने पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। 

कोलकाता मेट्रो अप्रेंटिस भर्ती  आवेदन प्रक्रिया (Apply Online)

कोलकाता मेट्रो अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें

  • कोलकाता मेट्रो रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले कोलकाता मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर रजिस्टर का ऑप्शन चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • यदि आप न्यू यूजर है तो जरूरी जानकारियां दर्ज करके लॉगिन क्रिडेंशियल्स जेनरेट करे इसके पश्चात आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके  लॉगिन करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करे और  आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें और मांगी जा रही सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, शैक्षणिक सर्टिफिएक्ट्स और फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार दोबारा जांच लें और सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म सेव भी कर ले।

Metro Railway Act Apprentice Vacancy Dates 

कोलकाता मेट्रो ने Metro Railway Act Apprentice Vacancy 2024 के तहत कुल 128 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 नवंबर 2024 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

सभी इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर 2024 से लेकर 22 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन से संबंधित निर्देशों के लिए, कोलकाता मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Metro Railway Act Apprentice Vacancy 2024: आयु सीमा

कोलकाता मेट्रो द्वारा जारी इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार है:  

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष  
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष  

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी छूट दी जाएगी।  

आयु की गणना कोलकाता मेट्रो द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर की जाएगी।  

Metro Railway Act Apprentice Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:  

1.आईटीआई प्रमाणपत्र: संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से।  

2.12वीं पास: उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 12वी पास हो।  

Important Links

Railway Metro Apprentice Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

 

Leave a Reply

Scroll to Top
YouTube | Facebook | Instagram